Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। रोड़ क्रॉस कर रहे व्यक्ति को पिकअप द्वारा टक्कर मारकर घायल कर देने की खबर सामने आयी है। घटना सदर पुलिस थाना क्षेत्र के बीएसएफ गेट नंबर 4 के सामने 26 दिसंबर की शाम को करीब 4 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में सनज मुखर्जी ने अज्ञात पिकअप चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि वह रोड़ क्रॉस कर रहा था। इस दौरान पिकअप चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए उसके टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



