मारपीट के बाद अब शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई, दो अधिकारियों पर गिरी गाज, एक निलंबित तो दूसरा एपीओ-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शिक्षा निदेशालय में बीते दिनों हुए विवाद और मामले के थाने तक पहुंच जाने के मामले में अब शिक्षा विभाग ने दो अधिकारियों पर कार्यवाही की है। माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने इस संबंध में दो अलग-अलग आदेश जारी किए हैं। आदेशो के अनुसार शिक्षा निदेशालय में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के साथ मारपीट करने वाले सहायक प्रशासनिक अधिकारी को निलंबित किया गया है।

 

वहीं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी को भी एपीओ कर दिया गया है। शिक्षा निदेशालय में 24 दिसम्बर को इन दोनों अधिकारियों में हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की गई है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय के सहायक प्रशासनिक अधिकारी सिद्धार्थ रिणवा को निलम्बित कर श्रीगंगानगर भेजा गया है।

 

वहीं अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी नवरतन जोशी को एपीओ कर चूरू मुख्यालय किया गया है। दरअसल, रिणवा एवं जोशी 24 दिसम्बर को एक दूसरे पर हो रहे आरोप-प्रत्यारोप के बाद निदेशालय में ही झगड़ गए थे। जोशी का आरोप था कि सिद्धार्थ रिणवा ने उसके साथ मारपीट की। वहीं रिणवा का आरोप था कि उसके खिलाफ सोशल मीडिया पर अनर्गल लिखा गया। जोशी के साथ हुई मारपीट के बाद शिक्षा विभागीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारी स्टाफ ऑफिसर से मिले, फिर जोशी ने बीछवाल थाने में शिकायत दी थी जो दर्ज नहीं की गई थी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!