Accident News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। खबर चुरू जिले से जुड़ी है। जहां पर शुक्रवार शाम को सांड़वा क्षेत्र में कार और टे्रलर के बीच भिड़ंत हो गयी। जिसमें एक महिला सहित पांच की मौत हो गयी।


बोलेरो में कुल 8 लोग थे।मृतक और घायल एक परिवार के हैं। वे एक पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे। जानकारी के अनुसार बोलेरो सांडवा से लालगढ़ (चूरू) की तरफ जा रही थी। ट्रेलर नोखा (बीकानेर) से सांडवा की तरफ आ रहा था। कातर और तेहनदेसर के बीच एक कॉलेज के पास बोलेरो ट्रेलर से टकरा गई।
कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में शव बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकाले। बोलेरो सवार 3 गंभीर घायल बीकानेर के हॉस्पिटल में एडमिट हैं। घायलों को सांडवा पीएचसी लेकर गए। चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया। हादसे के बाद ट्रेलर सड़क से नीचे उतर गया। ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सड़क के बीच खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़ को हटाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया।



