पिकअप को बचाने के चक्कर में कंटेनर ने युवक को लिया चपेट में, कंटेनर के नीचे फसा युवक-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पिकअप को बचाने के चक्कर में कंटेनर द्वारा युवक को अपनी चपेट में लेने की खबर सामने आयी है। जिससे युवक की मौत हो गयी। घटना नोखा के नोखा गांव के बाहर बाईपास पर हिंयादेसर फांटे की है। जहां पर युवक सड़क किनारे खड़ा था। इस दौरान तेज गति से आ रहे कंटेनर ने सामने से आ रही पिकअप को बचाने के प्रयास में युवक को चपेट में ले लिया।

 

जिसके चलते युवक कंटेनर के नीचे फंस गया और मौत हो गयी। हादसे में वार्ड नंबर 4 निवासी राधेश्याम की मौत हो गयी।
मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद राधेश्याम को कंटेनर के नीचे से बाहर निकाला। उन्हें गंभीर हालत में नोखा के जिला अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!