Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। डॉ मनमोहन सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर एन एच 62 पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधान गोविंद राम गोदारा के नेतृत्व में उनके तेल चित्र पर पुष्प अर्पित कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया। इस मौके पर पूर्व प्रधान गोविंद राम गोदारा ने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह ईमानदारी, विनम्रता और दूरदर्शिता वाले एक महान राजनेता डॉ मनमोहन सिंह समानता में विश्वास रखने वाले,दृढ़ निश्चयी,साहसी और गरिमापूर्ण व्यक्तित्व की मिसाल थे,जो सच्चे अर्थों में देश की प्रगति के लिए समर्पित रहे। उनकी सादगी, ईमानदारी और देश के प्रति उनका समर्पण सदैव हम सबको प्रेरणा देता रहेगा।



इस अवसर पर क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष मूलाराम कलकल, ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा, पूर्व उप सरपंच दीनदयाल मुद्गल, ओबीसी कांग्रेस प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष शंकर नाथ गौड़, शिक्षक प्रकोष्ठ के कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम ज्याणी, शेखसर पूर्व कांग्रेस मंडल अध्यक्ष महेंद्र गोदारा रामलाल देहडु, हेतराम गोदारा, हनुमान भादू, गोगराज मेघवाल, हेमन्त जीनगर, पोकरराम गोदारा, शिवराज कुलडिय़ा, सोशल मीडिया प्रभारी हंसराज थोरी, युवा कांग्रेस नेता प्रकाश कलकल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सद्दाम कुरेशी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे



