पाईवाल प्रदेश उपाध्यक्ष,पीपलवा संगठन महामंत्री तो व्यास बने शहर उपाध्यक्ष

राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने वाले अंतरर्राष्ट्रीय संगठन विप्र फाउंडेशन ने आज युवा प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। संगठनात्मक बैठक राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अध्यक्षता में गजनेर रोड़ स्थित डेहरू माता मंदिर परिसर में सक्रिय विप्र बन्धुओ की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। प्रदेश संगठन मंत्री दीपक हर्ष ने बताया कि राष्ट्रीय सचिव एवं प्रदेश प्रभारी भंवर पुरोहित की अनुमोदन उपरांत प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा व युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश ओझा की अनुशंसा पर युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश पुरोहित ने युवा प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की।

प्रदेश अध्यक्ष धनसुख सारस्वत और प्रदेश महामंत्री अरविंद गौड़ के निर्देशों पर जॉन बी-1 के प्रदेश अध्यक्ष सुनील मिश्रा की अभिशंषा पर प्रदेश संगठन महामंत्री दिनेश औझ़ा की स्वीकृति पर युवा विजय पाईवाल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। पाईवाल आगामी दो साल तक इस पद पर सामाजिक सरोकारें से जुड़े कार्य करेंगे।

जिसमें पंकज पीपलवा को संगठन महामंत्री,नवनीत पारीक को महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। युवा युवराज व्या को शहर जिला उपाध्यक्ष बनाया गया है साथ ही 6 उपाध्यक्ष, 3 सचिव, 3 सह सचिव, 2 खेल प्रकोष्ठ, आई टी टीम सहित कई आमंत्रित सदस्यों आदि को जिम्मेदारियां दी गई। पुरोहित ने बताया की सभी युवा साथियों की समाज के प्रति निष्ठा व कार्य करने की लगन को देखते हुवे जिम्मेदारियां दी गई है। तथा साथ ही यह संकल्प भी दिलाया गया की समाज के युवाओं को आगे बढ़ाने में लगातार कार्य करेंगे तथा संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!