Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लूणकरणसर के भादवा के पास बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। भादवा निवासी सुरजाराम पुत्र कालूराम भादू ने बीकानेर स्थित पीबीएम अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। विदित रहे कि शुक्रवार को भादवा के पास बोलेरो गाड़ी ने सुरजाराम को टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद उसे लूणकरणसर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जहां से चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर बीकानेर ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पीबीएम अस्पताल में उपचार के दौरान घायल की मौत हो गई।





