गाड़ी के आगेे नील गाय आने से गिरा युवक, मौके पर मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सड़क पर जाते समय अचानक से गाड़ी के आगे नील गाय के आ जाने से व्यक्ति की गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा जाने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना लूणकरणसर के राजासर भाटियान में 12 दिसंबर की दोपहर को साढ़े बारह बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में मृतक के भाई तेजाराम पुत्र रतनाराम ने रिपोर्ट दी है।

 

परिवादी ने बताया कि उसका भाई दानाराम सुबह गाड़ी से राजासर भाटियान से लूणकरणसर की तरफ जा रहा था। इसी दौरान सड़क पर अचानक उसकी गाड़ी के आगे नील गाय आ गयी और गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गयी। जिसके चलते परिवादी के भाई की मौके पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने प्राथी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!