Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत कल 14 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली आयोजित होगी। जिसको लेकर देशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता दिल्ली पहुंचना शुरू हो चुके है। बीकानेर शहर और देहात से भी कांग्रेसी कार्यकर्ता आज सुबह से ही दिल्ली के लिए रवाना होना शुरू हो चुके है जो कि देर रात तक रवाना होंगे।
जानकारी के अनुसार शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता देहली सुबह की ट्रेन से और छोटी गाडिय़ों से रवाना हुए 500 से अधिक कार्यकर्ता रात को ट्रेन से देहली के लिए रवाना होंगे।


सोशल मीडिया प्रभारी अकरम अली ने बताया कि आज सुबह ट्रेन से रवाना होने पर जिला अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल,पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल गहलोत ने कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की । मदनगोपाल मेघवाल सड़क मार्ग से रवाना होंंगे। वही पूर्व विधानसभा प्रत्याशी यशपाल गहलोत ट्रेन से अपने साथियों के साथ रवाना हुए।
पूर्व जिला अध्यक्ष यशपाल गहलोत की अगुवाई में प्रदेश महासचिव जिया उर रहमान आरिफ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हजारीमल देवड़ा, टीकूराम मेघवंशी, रामनाथ आचार्य, महासचिव राहुल जादूसंग़त मनोज किराडू, नितिन वत्सस, महिलाध्यक्ष शशिकला राठौड़, प्रदेश महिला उपाध्यक्ष सुशीला शिवर, ब्रिजेन्द्र सिंह शेखावत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप जाडीवाल,शिवर्री चौधरी,राज भटनागर, मुमताज शेख,पीसीसी सदस्य सुषमा बारूपाल,रवि गहलोत, मो.असलम, कांता कंवर सहित अनेक कार्यकर्ता रवाना हुए। वहीं वहीं भीखाराम मेघवाल, मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मेघवाल रात्रि को कार्यकर्ताओं को लेकर रवाना होंगे। इसी क्रम मेें देहात कार्यकर्ता भी बिशनाराम सियाग की अगुवाई में रवाना होंगे।



