Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। पहले टिकट लेने की होड़ में झगड़ा हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा रेलवे स्टेशन की है। जहां पर पहले टिकट लेने की होड़ में विवाद हो गया जो कि झगड़े में बदल गया। इस विवाद में स्टेशन परिसर में लगी मशीन गिर गयी और क्षतिग्रस्त हो गयी। जिसके रेलवे की टीम अलर्ट हुई और हालात को संभाला। जानकारी के अनुसार इस विवाद में कुछ समय पूर्व लगाई गई मशीन गिरने से क्षतिग्रस्त हो गयी। बताया जा रहा है कि तत्काल टिकट बनवाने के चक्कर में यह झगड़ा हुआ। बता दे कि आरपीएफ चौकी पूर्व में यहां पर खोली गयी थी लेकिन फिलहाल इसे बंद कर दिया गया है।





