शादी से लौट रही बोलेरो को मिनी ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत, तीन घायल-Bikaner  News 

Bikaner  News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शुक्रवार की शाम को शादी समारोह से लौट रही एक बोलेरो को मिनी ट्रक द्वारा टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रायसर के पास की है। जहां पर भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गयी। वहीं तीन अन्य गंभीर घायल हुए है। जिनको आसपास के लोगों के सहयोग से अस्पताल ले जाया गया।

 

जानकारी के अनुसार बोलेरो सवार बीकानेर से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।  इसी दौरान एक मिनी ट्रक ने बोलेरो को तेज रफ्तार में टक्कर मार दी। हादसे में लालचंद  की मौत हो गई।

इसके अलावा दो पुरुष और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। उन्हें बीकानेर ट्रॉमा सेंटर से प्राथमिक इलाज के बाद जयपुर रेफर किया गया है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो आगे से और ड्राइवर साइड से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं मिनी ट्रक पलट गया, जिसे क्रेन की मदद से सीधा करवाया गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!