Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाजपा द्वारा प्रदेश सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने पर सुशासन पखवाडा के तहत मनाने का निर्णय किया गया। जिस पर प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देशों पर जिला अध्यक्ष श्याम पंचारिया ने जिला स्तरीय कमेटी का गठन किया गया है। जिसमें देहात में वर्तमान में महामंत्री दिलीप सिंह राजपुरोहित को संयोजक बनाया गया है। वहीं राजाराम ओझा औ सुरेन्द्र स्वामी को जिला सह सयोंजक बनाया गया है।


उक्त समिति आगामी कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संचालित करने के उद्देश्य से संगठनात्मक कार्यों की रूपरेखा तैयार करेगी तथा सभी विभागों एवं मोर्चों के साथ समन्वय स्थापित करेगी। दिलीप सिंह ने बताया कि संगठन ने जो जिम्मेवारी दी है उस पर सभी के सहयोग से शत प्रतिशत सकारात्मक कार्य किया जाएगा।



