शातिर चोर चढ़ा पुलिस के हत्थे, चोरी के समय गाड़ी रखते थे दूर और नहीं करते थे मोबाइल का उपयोग, खिड़की के रास्ते से घुसते थे घर में-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अगस्त महीने में घर की खिड़की से घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई दंतौर थानाधिकारी महेश कुमार शिल्ला की टीम ने की है। इस सम्बंध में 26 अगस्त को परिवादी ने रिपोर्ट देते हुए बताया था कि बीती रात को हम सब घर के लोग खाना खाकर सो गए थे। सुबह उठे तो खिड़की टूटी हुई मिली। जिसके बाद घर में बक्से चैक किए तो करीब 25 तोला सोना और नकदी गायब मिली।

 

पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी के साथ-साथ तकनीकी विश्लेषण कर आरोपियों को ट्रेस आउट किया और आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने छतरगढ़ निवासी सुनील पुत्र सुरेश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसेे रिमांड पर भेजा गया है। फिलहाल माल बरामदगी को लेकर पूछताछ जारी है।

 

पुलिस के अनुसार आरोपी शातिर तरीके से वारदातों को अंजाम देते है। आरोपी नेे पूछताछ में तीन अन्य वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहले जहां चोरी करनी होती थी। वहां पर जमीन काश्त पर लेकर रहते और फिर रात के समय में रैकी करते और वारदातों को अंजाम देते। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी चोरी की वारदात के समय मोबाइल का भी उपयोग नहीं करते थे साथ ही अपना वाहन चोरी की जगह से दूरी पर खड़ा करते थे। फिलहाल पुलिस मामले में माल बरामदगी और अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!