व्यापारियों ने कलक्टर को सौंपा ज्ञापन, चुनिंदा लोगों द्वारा परेशान करने की बात, खारा से जुड़ा है मामला-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी एवं खारा औद्योगिक क्षेत्र संघ के अध्यक्ष परविंद्र सिंह राठौड़ ने जिला कलेक्टर बीकानेर को खारा औद्योगिक क्षेत्र में उत्पन्न हो रही विभिन्न समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया कि खारा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों को कुछ चंद ग्रामीणों द्वारा प्रदूषण के नाम पर लगातार निशाना बनाया जा रहा है जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। जबकि वास्तविकता यह है कि क्षेत्र की सभी फैक्ट्रियाँ राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण मंडल के नियमों व मानकों का पूर्ण रूप से पालन करते हुए संचालित हो रही हैं।
उद्योग संघ ने बताया कि वर्तमान मौसम की परिस्थितियों को देखते हुए सभी इकाइयों को स्वेच्छा से सिंगल शिफ्ट में चलाया जा रहा है तथा मिनरल जोन की सड़कों पर नियमित जल छिड़काव की व्यवस्था सभी इकाइयों द्वारा की जा रही हैए ताकि वायु प्रदूषण पर पूर्ण नियंत्रण रखा जा सके।

 

व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी ने जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि इस गंभीर विषय के समाधान हेतु खारा उद्योग संघए ग्राम पंचायत, एवं प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की जाएए जिससे स्थायी समाधान निकाला जा सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआए तो खारा औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्रियों पर गंभीर संकट उत्पन्न हो सकता है, जिसका सीधा असर स्थानीय रोजगार और व्यापार पर पड़ेगा।

खारा औद्योगिक क्षेत्र संघ के अध्यक्ष परविंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि हमने इस समस्या के समाधान के लिए कई बार ग्राम पंचायत से संवाद और बातचीत के माध्यम से हल निकालने का प्रयास कियाए लेकिन ग्राम पंचायत की ओर से किसी प्रकार की रुचि नहीं दिखाई गई। कुछ लोग पूरे गाँव में भ्रम फैलाकर माहौल बिगाड़ रहे हैं।
इस अवसर पर खरा उद्योग संघ के अध्यक्ष परविंद्र सिंह, सचिव प्रकाश सोनावत, व्यापार मंडल अध्यक्ष जुगल राठी व्यापार मंडल सचिव संजय जैन सांड, शिवनारायण दिलोईया, अरुण कुमार बांठिया राजेश चावला, नरेश राजपुरोहित, ईश्वरचंद बोथरा, सीताराम दिलोईया, हिमांशुसिंह, श्योपत बिश्नोई प्रभात, हरीश परिहार, राजेंद्र, संतोष खिचड़ सहित अन्य व्यापारी एवं उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रशासनिक अधिकारियों ने उद्योग प्रतिनिधियों की बात को गंभीरता से सुनते हुए मामले में उचित आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
बता दे कि इसको लेकर खारा क्षेत्र के ग्रामीण लंबे समय से मांग कर रहे है कि फैक्ट्रिया दिन रात चलाई जा रही है। जिसके चलते यहां पर रहना भी दुर्भर हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि धुएं के चलते यहां पर श्वास से जुड़ी समस्याएं हर दूसरे को है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!