Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। किसान परिवार की ढ़ाणी मे आग लग जाने से सामान जलकर राख हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना शेरूणा पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। जहां पर समंदसर निवासी भूराराम की ढ़णी में आग लग गयी। भूराराम के अनुसार सोमवार की शाम को करीब 5 बजे के आसपास उसकी ढाणी में अचानक से आग लग गयी। इस दौरान उसका परिवार ढ़ाणी में काम कर रहा था। भूराराम के अनुसार अचानक ढ़ाणी में आग लगने उसका झोपड़ा जलकर राख हो गया। इस दौरान अंदर रखे हुए करीब 57 हजार रूपए, गृहस्थी का सारा सामान, गहने,पशुओं के लिए रखा चारा सहित अन्य सामान जल गया। ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग की है।





