वादों की डोर के आगे हावी हुआ दहेज, लक्ष्मी स्वरूप विवाहिता के साथ पति,सास ने की मारपीट-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादी के समय किए गए वादों के विपरीत दहेज के लोभ में ससुराल पक्ष द्वारा विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में इस्तगासे के जरिये विवाहिता ने अपने पति,सास पर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि उसकी शादी के कुछ दिनों तक तो सब कुछ ठीक रहा लेकिन इसके बाद आरोपी ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की अलग-अलग मांग करने लगे।

 

प्रार्थिया ने बताया कि जब वह आरोपी पक्ष की दहेज की अलग-अलग मांगो को पूरा नहीं कर पायी तो आरोपियों ने उसे परेशान करना शुरू कर दिया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उससे दहेज की मांग को लेकर प्रताडि़त किया और मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!