Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार चालक द्वारा लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना कोलायत पुलिस थाना क्षेत्र के दियातरा पुलिया के पास 30 नवंबर की बतायी जा रही है। इस सम्बंध में ओमप्रकाश पुत्र शंकरलाल कुम्हार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी बेटी स्वरूपा और लालचंद मोटरसाइकिल पर सवार होकर दियातरा से घर लौट रहे थे।


इसी दौरान दियातरा पुलिया के पास इनोवा कार के चालक ने गाड़ी को तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाते हुए उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्वरूपा और लालचंद दोनो गिर गए और चोटिल हो गए। परिवादी कि रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



