राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। होमगार्ड के जवान का शव मिलने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के तारानगर की है। जहां पर खेत में होमगार्ड के जवान का शव मिला है। शव के पास ही होमगार्ड के जवान भगवानाराम का खेत भी है। बताया जा रहा है कि कल खेतके हिस्सेदार के साथ लड़ाई हुई थी। जिसके बाद आज शव मिला है। आंशका जताई जा रही है कि भगवानाराम की हत्या कर शव दूसरे खेत के झोंपड़े में फेंक दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुटी है।
Join WhatsApp Group
Join Now
Leave a Comment