मालिक करता रहा माल के पहुुंचने का इंतजार, 244 क्विंटल माल गायब करने का आरोप- Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। लाखों का माल गबन कर लेने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में जामसर पुलिस थाने में वार्ड नंबर 21 अगुणा बास निवासी सुनील डागा पुत्र गोकलचंद डागा ने रामफूल,लक्कीसिंह,ट्रक मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना खारा जामसर में 23 नवंबर की है।

 

इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि उसने अपनी श्रीराम फर्म ट्रेडिंग कंपनी द्वारा करीब 244 क्विंटल माल आदिनाथ प्रोटीन प्रा.लि. खारा बीकानेर से खरीद कर भेजने के लिए ट्रक में लोड़ करवाकर रवाना किया। प्रार्थी ने बताया कि 21 नवंबर को रवाना हुआ ट्रक अब तक उपरोक्त जगह पर नहीं पहुंचा। जब इस सम्बंध में ट्रक मालिक से संपर्क किया तो कोई जानकारी नहीं मिल पायी। प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने मिलकर उसका 244 क्ंिवटल माल खुदबुर्द कर दिया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!