Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बीकानेर जिले में मूंगफली तुलाई का कार्य चल रहा है। जिसके चलते आए दिन गडबडिय़ां और लापरवाही की शिकायतें भी सामने आ रही है। ऐसी ही खबर कोलायत के बज्जू उपंखड़ से सामने आयी है। जहां पर ग्राम पंचायत गोकुल में मूंगफली की तुलाई चालू नहीं होने से किसान परेशान हो रहे है। दरअसल ग्राम पंचायत गोकुल के सेंटर पर एक दिसंबर से तुलाई शुरू होनी थी लेकिन करीब एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी तुलाई चालू नहीं हो पायी है।


जिसके बाद श्याम सिंह भाटी बरसलपुर ने आक्रोश व्यक्त किया हे । भाटी ने कहा कि गोकुल खरीद उपकेंद्र को तुरंत चालू कराया जाए, ताकि किसानों की उपज की तुलाई शीघ्र शुरू हो सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो सरकार को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि इस बार जिला प्रशासन ने किसानों की सुविधा के लिए कई नए खरीद उपकेंद्र खोलने की घोषणा की थी, जिनमें गोकुल उपकेंद्र भी शामिल है।



