दुकान पर सामान लेने गई युवती को भगा ले जाने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। युवती को बहला फुसलाकर भगा ले जाने की खबर सामने आयी है। घटना जेएनवीसी पुलिस थाना क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में युवती के पिता ने रंजीत नाम के युवक पर शक जताते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि 30 नवंबर को सुबह करीब 10 बजे उसकी बेटी गांव की दुकान पर सामान लेने गई थी। वह अकेली ही घर से निकली थी। परिवादी ने शक जताते हुए बताया कि उसकी बेटी को रंजीत नाम का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। जिसके बाद आसपास के पडोसियों,रिश्तेदारों के यहां भी पता किया लेकिन कोई जानकारी मिल पायी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!