Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज गति चलाते हुए इनोवा गाड़ी के चालक ने बाइक को टक्कर मारने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के रोही रासीसर में 30 नवंबर की शाम को करीब साढ़े चार बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में जेगला निवासी सांवरलाल ने इनोवा कार चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।


प्रार्थी ने बताया कि इनोवा कार चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए अभिषेक,कपित की गाड़ी को टक्कर मार दी। जिससे दोनो गिर गए और चोटिल हो गए। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।



