व्यक्ति पर चढ़ाई गाड़ी और लाठियों से किए वार-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यक्ति पर गाड़ी चढ़ा देने और लाठियों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में छतरगढ़ पुलिस थाने में बरजू निवासी हकनवाज पुत्र जिंद खा ने मो. खां, हनीफ खां, रूस्तम, शामूखां के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

घटना गांव बरजू में 4 दिसंबर को सुबह 8 बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में प्रार्थी ने बताया कि आरोपियों ने उसके भाई के साथ मारपीट करते हुए लाठियों से वार किए। प्रार्थी के अनुसार आरोपियों ने उसके भाई के ऊपर गाड़ी चढ़ा। जिससे वह चोटिल हो गया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!