विदेश में फायरिंग,रोहित गोदारा गैंग ने ली जिम्मेवारी,पढ़ें खबर-Crime Update 

Crime Update राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। विदेश में फायरिंग की खबर सामने आयी है। जिसकी जिम्मेवारी रोहित गोदारा गैंग ने ली है। अमेरिका के कैलिफोर्निया में यह फायरिंग हुई है। जो कि महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर के करीबी रकेश राजदेव के ठिकाने पर गई है। महादेव ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को पहली बार किसी गैंगस्टर ने धमकी दी है।

 

ये धमकी उसे रोहित गोदारा की तरफ से दी गई है। रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर उसे सुधरने की धमकी दी है। रोहित गोदारा गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फायरिंग करवाने का दावा किया है। इसके बाद भारतीय एजेंसियों की चिंता और भी बढ़ गई है। पोस्ट नवीन बॉक्सर के नाम से किया गया है। जिसमें कहा गया है कि ये जो केलिफोर्निया (उस) में राकेश राजदेव (आरआर) के घर फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी हम लेते हैं।

 

सौरभ महाकाल के करीबी राकेश राजदेव पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को फंडिंग करने का भी आरोप लगाया गया है। पोस्ट में धमकी भरे लहजे में चेतावनी दी गई है कि टाइम रहते सुधर जाओ वरना अंजाम बुरा होगा। तुम देश के साथ गद्दारी कर रहे हो, अपने देश की मिट्टी के नहीं हुए तुम तो किसके होगें। जितने भी ये बुकी है, हम सबको बता दें कि जो भी पाकिस्तान को फंडिंग करेगा वो हमारा दुश्मन होगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!