कांग्रेस ने बीकानेर के दो नेताओं को बनाया प्रभारी तो बीकानेर में शिमला देवी को प्रभार-Congress News 

Congress News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आगामी दिनों में दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस द्वारा वोट चोरी को लेकर एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। जिसको लेकर देशभर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संवाद किया जा रहा है। इसी को लेकर आज पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा के निर्देशों पर प्रदेश महासचिव ललित तूनवाल ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में प्रभारी नियुक्त किया है। जिसमें बीकानेर केे दो नेताओं को प्रभारी बनाया गया है।

 

लूणकरणसर से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे डॉ. राजेन्द्र मूंड को जैसलमेर का प्रभारी बनाया गया है वहीं जिया उर रहमान को श्रीगंगानगर का प्रभार दिया गया है। बीकानेर जिले का प्रभारी शिमला देवी नायक को सौंपा गया है। बता दे कि ये प्रभारी दिल्ली में होने वाली रैली को लेकर सभी कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे और 8 दिसंबर को अपनी रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय में भिजवाएंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!