Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 11 केवी लाईन बिजली लाईन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना कालु पुलिस थााना क्षेत्र की है। इस सम्बंध में मृतक के भतीजे नारायण प्रकाश पुत्र मालाराम गोदारा ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसके चाचा रामस्वरूप खेत में कृषि का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान 11 केवी लाईन की चपेट में आ गए। जिसके चलते उसके चाचा को करंट लग गया और उनकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





