सरकार को लगाया चूना और गबन कर लिया गेंहू,राशन डीलर पर आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आम आदमी को वितरण करने के लिए पहुंचे गेंहू को गबन कर सरकार को चूना लगाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में दंतौर पुलिस थाने में रसद विभाग के अधिकारी सादुलपुर के रहने वाल हाल रसद अधिकारी दीपक पूनियां ने उचित मूल्य के दुकानदार नेमीचंद चक 5 की पूली के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

 

प्रार्थी ने बताया कि राशन डीलर को फरवरी 2024 का 336 क्ंिवटल गेंहू दिया गया था जो कि वितरण करना था लेकिन दुकानदार ने उक्त गेंहू का गबन करते हुए राजस्व को नुकसान पहुंचाया है। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!