क्रिकेट खेल कर लौटे युवक के सीने में हुआ अचानक दर्द,गोली ली लेकिन फिर हुआ दर्द और हो गयी मौत-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। क्रिकेट खेल कर लौटे युवक के सीने में दर्द होने और मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में नयाशहर पुलिस थाने में मृतक के साले सेख सकील पुत्र सेख सिराज निवासी बंगाल हाल पाबूबारी ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 02 दिसंबर की रात उसका जीजा सेख नूर इस्लाम उर्फ राजा रात करीब 9 बजे कोठारी हॉस्पिटल के पीछे एमआर परिसर की तरफ क्रिकेट गया था।

 

जहां पर अचानक सीने में तेज दर्द उठा, जिस पर वह गैस की दवा लेकर घर चला गया। कुछ देर बाद दोबारा सीने में दर्द बढ़ा तो परिजन उसे तुरंत एम्बुलेंस से पीबीएम अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रथम दृष्टया मामला हार्ट अटेक से जुड़ा बताया जा रहा है लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर स्थिति स्पष्ट होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!