Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल जाने की खबर सामने आयी है। घटना झुझुनूं से जुड़ी है। जहां पर नवलगढ़ कस्बे में राजकीय महाविद्यालय के पीछे नगरपालिका के डंपिंग यार्ड में कचरे के पहाड़ पर एक नवजात बच्ची का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पोस्टमार्टम के दौरान बच्ची के गले में नाड़े की रस्सी बंधी मिलने से गला घोंटकर हत्या की आशंका जताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार नगरपालिका कर्मचारी महेश सैनी बुधवार दोपहर बाद जेसीबी मशीन से कचरा खिसका रहा था। इसी दौरान मशीन के सामने अचानक नवजात का शव दिखाई दिया, जिसे देखकर वह हक्का-बक्का रह गया। उसने तुरंत सफाई निरीक्षक ललित शर्मा को सूचना दी। सूचना पर थानाधिकारी सीआई अजय सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को जिला अस्पताल भिजवाया।





