विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने और पीहर पक्ष द्वारा ससुराल पक्ष पर आरोप लगाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में मृतका के भाई श्रीडूंगरगढ निवासी देवाराम ने श्री डूंगरगढ़ में थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि उसकी बहन बसंती की शादी 11 मार्च 2020 को श्यामलाल निवासी लखारा शिव मंदिर के साथ संपन्न हुई थी। परिवादी ने बताया कि शादी के समय हैसियत से ज्यादा उन्होने आरोपी ससुराल पक्ष को दहेज दिया लेकिन इससे भी उनका मन नहीं भरा।

 

परिवादी ने बताया कि ससुराल पक्ष के लोगोंं द्वारा लगातार उसकी बहन बसंती को दहेज में पैसे,नोखा में मकान की मांग करते रहें और इसी को लेकर मारपीट करते थे। मारपीट से परेशान होकर उसे पीहर ले आए। जिसके बाद पंचायती हुई तो आरोपियों ने आगे से ऐस नहंी करने का कहा और उसकी बहन को ले गए थे। 29 नवंबर को मृतक बसंती ने अपनी मां को फोन करके बताया कि उसके ससुराल वाले बार-बार उसके नगद पीहर से दो लाख रुपए लाने और मकान के लिए मारपीट कर रहे हैं तथा मुझे गोलियां देकर मारने करने की साजिश की जा रही है।

 

रिपोर्ट में बताया गया की दो दिसंबर को दोपहर तीन बजे अपनी बहन के ससुर सोहन लाल ने उसे को फोन करके बताया कि उसकी बहन की तबीयत ज्यादा खराब है। बुधवार सुबह मृतक महिला के पीहर पक्ष के लोग नोखा पहुंचे तो उसके सास, ससुर और पति ने कोई संतोष जवाब नहीं दिया जब उसने उसकी बहन का शव मिला। पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसके पति श्याम सुंदर, ससुर सोहनलाल और सास ने दहेज कम लाने की बात को लेकर उसकी बहन को नशे की गोलियां देकर मार दिया है। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में मृतका के भाई की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!