चालान काटने को लेकर भड़के विधायक,पुलिसकर्मी से हुई नोकझोंक-Rajasthan News 

Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। गाड़ी का चालान काटने को लेकर विवाद हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना चुरू के बीदासर कस्बे के पुराने बस स्टैंड की है। जहां पर कांग्रेस नेता के बेटे की गाड़ी नो पार्किंग में खड़ी थी। नो पार्किंग में गाड़ी होने के कारण पुलिसकर्मी ने गाड़ी का चालान कर दिया। सूचना मिलते ही कांग्रेस नेता और विधायक मनोज मेघवाल मौके पर पहुंचे और पुलिसकर्मी से तीखी नोकझोंक हो गयी। विधायक ने चालान को लेकर हेड कांस्टेबल से तीखी नोकझोंक की। इस घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसके बाद विधायक अपनी गाड़ी में बैठकर मौके से चले गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!