व्यापार शुरू करने का कहकर महिला से हड़पे दस लाख,धोखाधड़ी के आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। व्यापार के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में जयपुर हाल रानी बाजार निवासी मोनिका बाधवानी ने निलेश अग्रवाल पुत्र राजेन्द्र कुमार निवासी बीकानेर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना मोहन क्वार्टर रानी बाजार में 15 जुलाई 2024 से 3 नवंबर 2025 के बीच की है। इस सम्बंध में प्रार्थिया ने बताया कि आरोपी ने उसे व्यापार क झासा दिया।

 

प्रार्थिया आरोपी की बातों में आ गयी और उसके कहे अनुसार करीब दस लाख रूपए,सोने की चैन,अंगूठी उसे दे दी। प्रार्थिया ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने उसके धोखाधड़ी करते हुए पैसे देने से मना कर दिया। प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि आरोपी पूर्व में विवाहित होने के बावजूद भी दूसरा विवाह कर लिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपेार्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!