Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कैंसर हॉस्पीटल के आगे मिले व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। इस सम्बंध में कोटगेट पुलिस थाने में सेानू कुमार ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि 20 नवंबर को कैंसर हॉस्पीटल के आगे एक व्यक्ति पड़ा था। जिसे उठाकर अपना घर आश्रम लाया गया। जहंा पर 22 नवंबर को तबीयत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां पर भर्ती करवाया गया। जानकारी के अनुसार उसके गुर्दो में पानी भर गया था। परिवादी ने बताया कि 27 नवंबर को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





