चैकिंग के दौरान अनियंत्रित होकर पुलिया से टकराया ट्रेलर,टला हादसा-Bikaner News

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। चैकिंग के दौरान हादसा होते-होते टल गया। घटना नापासर पुलिस थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 11 की है। जहां पर सुबह गुसाईंसर-नौरंगदेसर के बीच में भारतमाला सड़क के नीचे पुलिया की गोलाई पर आरटीओ द्वारा वाहनों की चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान, एक ओवरटेक कर रहा ट्रेलर असंतुलित होकर पुलिया के पिलर से टकरा गया। बीकानेर की ओर से आ रही श्री बजरंग ट्रेवल्स की एक बस भी इसमें फंस गई। बस परिचालक के अनुसार आरटीओ को देखकर ट्रेलर चालक ने अचानक गति बढ़ा दी, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया।

 

बस में उस समय 5-7 यात्री सवार थे। इस घटना में किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि परिचालक के हाथ-पैर में हल्की चोटें आईं। यात्रियों ने पुलिया की गोलाई पर आरटीओ की चेकिंग को खतरनाक बताया।
प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि पुलिया की गोलाई पर आरटीओ की चेकिंग जानलेवा साबित हो सकती है। उन्होंने चेकिंग का स्थान तुरंत बदलने की मांग की। सूचना मिलने पर नापासर पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!