राजस्थान फर्स्ट न्यूज़,बीकानेर। गैस सिलेंडर से भरी पिकअप के अनियंत्रित होकर पलट जाने की खबर सामने आई। है। घटना पूगल के बीकानेर रोड स्थित एडीएम फांटा के पास RD 112 पर की है। जहां पर गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलट गई। गनीमत रही किसिलेंडर में रिसाव नहीं हुआ और किसी तरह का हादसा टल गया। घटना के बाद पूगल पुलिस मौके पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार पिकअप के पीछे के दोनों पहियो के टायर फट गए। पिकअप अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई।यहां एक गड्ढे में पिकअप धंस गई। इसके अंदर रखे सिलेंडर भी बिखर गए।चालक के शरीर के कई हिस्सों पर चोट आई है। वहींपिकअप को भी काफी नुकसान हुआ है।