Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। देशभर में साइबर ठगी के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हर रोज अलग-अलग तरीकों से आमआदमी के पसीने की कमाई पार कर रहे है। ऐसी ही कार्रवाई बीकानेर साईबर पुलिस ने की है। पुलिस टीम ने करीब पांच करोड़ रूपए की शिकायतों पर यह कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने लूणकरणसर के पीडब्ल्यू कार्यालय में तैनात राकेश नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। जो कि सरकारी कर्मचारी है।


पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर साईबर ठगी करते है। आरोपी ने बताया कि फैक्ट्री में काम करने वाले गरीब मजदूरों को पोस्ट ऑफिस व बैंकों में खाता खोलने का टारगेट के नाम पर धोखाधड़ीपूर्वक बैंक खाते खुलवाकर कमीशन देने की स्कीम का झांसा देते और उनका आधार कार्ड,पेन कार्ड,अंगूठा लगाकर खाता खोलते।
जिसके बाद उनके खातों में देश के विभिन्न राज्यों के लोगों के साथ की गई ठगी की रकम डालते और विड्रोल कर लेते। आरोपी द्वारा फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूरों के धोखाधड़ीपूर्वक खोले गए खातों में लगभग पांच करोड़ रूपए की शिकायतें दर्ज है। टीमों द्वारा अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।



