हजारों लोग एक साथ करेंगे गीता का पाठ,शोभायात्रा में गूंजेंगे गीता के श्लोक-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। आगामी 1 दिसम्बर 2025 को मुरलीमनोहर धोरा में गीता जयंती महोत्सव मनाया जाएगा। मुरलीमनोहर धोरा से श्री श्यामसुंदरदास जी महाराज ने बताया कि सोमवार सुबह लगभग 10 बजे गंगाशहर तेरापंथ भवन से एक शोभायात्रा निकाली जाएगी जो महावीर चौक, गंगाशहर बाजार होते हुए भीनासर मुरलीमनोहर मैदान तक जाएगी। इस शोभायात्रा में करीब 2000 विद्यार्थी शामिल होंगे। जिन्होंने गीता पाठ का अध्ययन किया है और उन्हें गीता श्लोक कंठस्थ हैं।

 

इसमें साधक संजीवनी, तत्व विवेचनि, भगवान विष्णु आदि के रथ रहेंगे और बच्चों की तीन टोली रहेगी। शोभायात्रा में बच्चे गीताजी के संस्कृत में श्लोकों का उच्चारण करते हुए चलेंगे एवं उनको सिखाने वाले शिक्षक, गीता अध्यापक भी साथ में रहेंगे। बच्चों ने जो गीता ज्ञान प्राप्त किया है, शोभायात्रा के माध्यम से वह संस्कृत में श्लोकों को बोलकर बताएँगे। लगभग 11:15 बजे तक मुरलीमनोहर धोरा पर पर गीता के सामूहिक पाठ का आयोजन होगा। इस दौरान हजारों लोग एक साथ गीता पाठ करेंगे। इस दौरान वृंदावन से नवलरामजी महाराज, जोधपुर से नारायणजी महाराज, मुरलीमनोहर धोरा से किशनजी महाराज व संत-महात्माओं द्वारा श्रीमद्भागवत गीता पर व्याख्यान का आयोजन होगा। प्रवचन, भजन व गीता आरती की जाएगी। शनिवार को उक्त कार्यक्रम से संबंधित तैयारी बैठक रखी गई जिसमें किशन महाराज, श्यामसुन्दर महाराज, नर्सिंगदास मीमानी, शिव गहलोत, कैलाश सोलंकी आदि शामिल रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!