उत्कृष्ट निर्यातकों को परफोरमेंस के आधार पर मिलेगा पुरस्कार,इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कार्यालय जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर से जारी सूचना के आधार पर बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया ने बताया कि राज्य के उत्कृष्ट निर्यातकों को उनकी एक्सपोर्ट परफोरमेंस के आधार पर चयनित कर पुरस्कृत करने के उद्देश्य से राजस्थान निर्यात संवर्द्धन नीति 2024 के अनतर्गत राज्य निर्यात पुरस्कार वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किये जा रहे हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 05.12.2025 निर्धारित की गई है। आवेदनकर्ता इकाई आवेदन पत्र का प्रिंट लेकर पूरी तरह भरे गये आवेदन पत्र को मूल ही मय सलंग्नक जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र बीकानेर में दिनांक 05.12.2025 को सांय 6 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। बीकानेर जिला उद्योग संघ द्वारा अपनी सदस्य इकाइयों को ई मेल द्वारा इस योजना हेतु अधिकाधिक आवेदन हेतु सूचित भी किया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!