सिपाही के बाद अब बीकानेर में हैड कांस्टेबल का निधन-Bikaner News 

Bikaner News 
-पीटीएस में ट्रेनिंग के दौरान दौड़ते समय हुए अचेत
-बीछवाल क्षेत्र से जुड़ा है मामला
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। बज्जू क्षेत्र में सिपाही के निधन के बाद बीकानेर शहर में हैड कांस्टेबल का निधन हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पुलिस ट्रेनिंग स्कूल की है।
जहां पर शनिवार सुबह जयपुर से ट्रेनिंग के लिए आए पुलिसकर्मी की हार्ट अटेक से मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल से हैड कांस्टेबल के रूप में पदोन्नति होने के बाद देशराज सिंह जयपुर से बीकानेर ट्रेनिंग के लिए आए थे। जहां पर शनिवार सुबह मौत हो गई। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।

 

जानकारी के अनुसार देशराज पंद्रह दिन से ट्रेनिंग में हिस्सा ले रहे थे। शनिवार सुबह वो मैदान में पहुंच रहे थे कि उन्हें अटैक आ गया। वहीं पर अचेत होकर गिर गए। साथी पुलिसकर्मी तुरंत पीबीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर्स ने मृत बताया। इसके बाद देशराज का शव मोर्चरी में रखा गया। इस सम्बंध में बीछवाल थानाधिकारी दिगपाल सिंह ने बताया कि भरतपुर के रहने वाले देशराज पदोन्नति के बाद ट्रेनिंग के लिए बीकानेर आए हुए थे। जहां पर उनका निधन हो गया। 24 घंटे के भीतर ही बीकानेर में दो पुलिसकर्मियों के निधन से पुलिस महकमें में शोक की लहर छा गयी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!