Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। अज्ञात वाहन की टक्कर व्यक्ति की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना पूगल पुलिस थाना क्षेत्र में 25 नवंबर की रात को करीब सवा आठ बजे के आसपास की है। इस सम्बंध में 2 पीबी निवासी रहमानखां ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसका भाई जीवाये खां बाइक पर जा रहा था।


इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसके भाई की बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसका भाई गिर गया और घायल हो गया। घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



