Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। 40 वर्षीय व्यक्ति द्वारा घर में कमरे से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त करने की खबर सामने आयी है। घटना श्रीडूंगरगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के बिग्गाबास की है। जहां पर 40 वर्षीय व्यक्ति ने सुसाइड कर लिया। इस सम्बंध में बिग्गा बास निवासी महेश पुत्र गणेशमल ने रिपोर्ट दी हे। परिवादी ने बताया कि उसके बडे भाई विष्णुकुमार ने घर में कमरे में पंखे से फांसी लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





