Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। कचरा जलाने वाले स्प्रे के भूलवश पीने से युवती की मौत हो जाने की खबर सामने आयी है। घटना नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के घट्टू में 9 नवंबर की है। इस सम्बंध में मृतका के पिता भगवानाराम पुत्र पाबुराम पूनियां ने रिपोर्ट दी है। परिवादी ने बताया कि उसकी 18 वर्षीय बेटी रविना ने ट्यूबवैल पर कचरा जलाने वाले स्प्रे को भूलवश पी लिया। जिसके चलते वह बीमार हो गयी और अस्पताल ले जाया गया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।





