Bikaner News
राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। भाभी के साथ देवर के साथ छेड़छाड़ करने और जबरदस्ती करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में एसपी कार्यालय से प्राप्त परिवाद के आधार पर नोखा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज किया है। प्रार्थिया ने अपने देवर,देवरानी,मामा ससुर के खिलाफ आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थिया ने बताया कि 18 नवंबर को दोपहर लगभग 3 बजे वह अपने कमरे में सो रही थी।


इसी दौरान उसका देवर कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर उसने धक्का देकर गिराने की कोशिश की। पीडि़ता के चिल्लाने पर वह कमरे से बाहर चला गया। प्रार्थिया ने बताया कि कुछ देर बाद देवर अपनी पत्नी के साथ वापस आया और गाली-गलौज करने लगा। देवरानी ने धमकी दी कि इस घर में रहना है तो सब सहना पड़ेगा, नहीं तो चले जाओ।
प्रार्थिया ने आरोप लगाया कि उसी दौरान ससुराल के अन्य सदस्य ने उसका वीडियो बनाने की कोशिश की और मना करने पर धमकाया। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसे धमकाते हुए कहा कि पुलिस हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। चुपचाप सब सहो, नहीं तो मारकर फांसी पर लटका देंगे। प्रार्थिया ने बताया कि उसने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को बुलाया। पुलिस पहुंची लेकिन कोई खास कार्रवाई किए बिना लौट गई। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



