Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शहर में बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए शुक्रवार को बीकेईएसएल की ओर से जन सुनवाई हुई। इसमें आईं 10 समस्याओं में से 01 का मौके पर समाधान कर दिया गया। अन्य 09 समस्याओं का जल्दी ही निराकरण कर दिया जाएगा।
बीकेईएसएल के सीओओ जयन्त राय चौधरी ने बताया कि पब्लिक पार्क स्थित बीकेईएसएल ग्राहक सेवा केंद्र में हुई जन सुनवाई के दौरान 06 तकनीकी और 04 कॉमर्शियल सम्बंधी शिकायतें आईं।


तार शिफ्टिंग, नया कनेक्शन, मीटर एमआरआई, फ्यूल सरचार्ज और वॉल्टेज सम्बन्धी समस्याएं दर्ज हुईं। अन्य 09 शिकायतों शीघ्र समाधान कर दिया जाएगा।
शनिवार को पूरे दिन खुलेंगे बीकेईएसएल के कैश काउंटर
बीकेईएसएल ने उपभोक्ताओं की सुविधा को देखते हुए शनिवार को अपने बिल संग्रहण (कैश काउंटर) केंद्र खुले रखने का निर्णय किया है।
बीकेईएसएल के प्रवक्ता ने बताया कि 29 नवम्बर शनिवार को सभी बिल संग्रहण केंद्र (कैश काउंटर) प्रात: 9.30 से शाम 6.00 बजे तक खुले रहेंगे। उपभोक्ता शहर में स्थित बीकेईएसएल के किसी भी बिल संग्रहण केंद्र पर अपने बिजली के बिल की राशि जमा करा सकते हैं।



