नई सोच को आगे बढ़ाया महावीर ने,पेश की मिशाल,हो रही है चर्चाएं-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। शादियों के सीजन में अलग-अलग रूप में शादियों का प्रचलन देखने को मिल रहा है। कई लोग दहेज में अनेक तरह की डिमांड कर वधू पक्ष को दबाव में डालते है तो कई ऐसे भी है जो कि शगुन के नाम पर केवल एक रूपए नारियल के साथ शादी समारोह कर रहे है। ऐसे ही एक परिवार ने बिना दहेज शादी कर एक नई सेाच को आगे बढऩे का काम किया है। नोखा के सुरपुरा गांव के रहने वाले महावीर सारस्वा की शादी बीकानेर की विजय लक्ष्मी के साथ संपन्न हुई।

महावीर के पिता बंशीला और दुल्हन के पिता श्रवण कुमार ने दहेज प्रथा का बहिष्कार करते हुए एक नई पहल को आगे बढ़ाया। शादी समारोह में दूल्हे ने एक रूपया और नारियल के शगुन के रूप में ग्रहण किया और एक मिशाल पेश की। शादी के बाद सुरपुरा सहित आसपास के गांवों में इस सोच की चर्चा हो रही है। शादी में शिव विधायक रविन्द्र सिंह भाटी, पूर्व संसदीय सचिव कन्हैयालाल झंवर, रामनिवास कूकना, दानाराम घिंटाला, मगनाराम केड़ली, तुलसीराम डूडी, अतुल डूडी, कैलाश भांभू सहित अनेक गणमान्य लोगों ने नवदम्पत्ति को आशीर्वाद दिया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!