इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर अश्लील फोटो वायरल करने का आरोप-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। सोशल मीडिया पर नाबालिग से दोस्ती कर परेशान कर गलत काम करने का मामला सामने आया है। घटना श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से जुड़ी है। इस सम्बंध में नाबालिग के पिता ने मुकदमा दर्ज करवाया है। प्रार्थी ने बताया कि आरोपी ने उसकी बेटी से पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और बाद में बदनीयती से फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए।
कुछ समय की दोस्ती के बाद युवक गलत काम करने की कोशिश करता रहा। युवती ने मना कर दिया तो युवक ने उसके फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिए। नाबालिग के गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की और लगातार ऑडियो वीडियो कॉल करने लगा। नाबालिग को बहला फुसलाकर उसके पास बैठकर अश्लील फोटो ले लिए और बार बार गलत काम के लिए दबाव बनाने लगा।
नाबालिग के मना करने पर युवक ने उसके फोटो वायरल करने की धमकी दी। फोटो वायरल का भय दिखाकर युवक नाबालिग को दो तीन बार अपने घर भी ले गया। 21 नवंबर को आरोपी ने अश्लील हरकतें करते हुए नाबालिग को गलत काम के लिए धमकाया।मामले की जांच थानाधिकारी जितेंद्र कुमार स्वामी करेंगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!