Bikaner News राजस्थान फस्र्ट न्यूज,बीकानेर। घर में घुसकर लोहे के सरियो से मारपीट करने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में मुक्ताप्रसाद पुलिस थाने में कृपाल भैरू मंदिर के पास रहने वाले बाबूलाल ने रामदेव,अभिजीत,गोपी,संजय,दीदसा व दस अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना कृपाल भैरू मंदिर के पास 26 नवंबर की है ।इस सम्बंध में परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने उसके घर में घुसकर उसके भाई व माँ के साथ सरियों से मारपीट करते हुए चोटिल किया। पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।





