Rajasthan News राजस्थान 1st न्यूज,नेटवर्क। एक तरफ प्रशासन लगातार गैंगस्टर पर लगाम को लेकर कार्रवाई कर रहा है। दूसरी तरफ बेखौफ गैंगस्टर के नाम से फिरौती के धमकी भरे कॉल आ रहे है। एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से पांच करोड़ की रंगदारी का धमकी भरा कॉल किया गया है।


यह कॉल चितौडग़ढ़ शहर के गोल्डमैन नाम से जाने वाले कन्हैयालाल खटीक को आया है। उन्हें फोन पर धमकाकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगी। इस संबंध में कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, चित्तौडग़ढ़ निवासी कन्हैयालाल को दो दिन पहले एक मिस कॉल आई। इसके बाद उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसे उन्होंने रिसीव नहीं किया। इसके बाद उस नंबर से एक कॉल रिकॉर्डिंग भेजी गई।
आरोप है कि रिकॉर्डिंग में खुद को रोहित गोदारा गैंग का सदस्य बताते हुए कहा गया-राहुल फोन करेगा तो बात कर लेना। ऐसा काम कर लेना कि दोनों तरफ की बात बन जाए, नहीं तो सोना पहनने लायक नहीं रहेगा। इसके बाद एक और कॉल आई, जिसमें पांच करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी गई।
‘गोल्डमैनÓ कहे जाने वाले कन्हैयालाल खटीक राजस्थान के चित्तौडग़ढ़ जिले के रहने वाले है। उन्हें कांजी खटीक के नाम से भी जाना जाता है।



