तेज रफ्तार ट्रक का कहर,हाईवे पर भेड़ों को कुचला-Bikaner News 

Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। तेज रफ्तार ट्रक द्वारा हाईवे पर भेड़ों के झुंड को कुचलने की खबर सामने आयी है। घटना नौरंगदेसर से जुड़ी है। जहां पर बीती रात को नौरंगदेसर स्टैंड के पास हाइवे पर एक ट्रक ने भेड़ों के झुंड को कुचल दिया, जिससे एक दर्जन से अधिक भेड़ों की मौत हो गई। हादसे के बाद सड़क के दोनों ओर लंबा जाम लग गया। हाइवे पेट्रोलिंग टीम बीकानेर मौके पर पहुंच चुकी है और नापासर पुलिस को सूचना दे दी गई है। सड़क पर खून और मांस के लोथड़े बिखरे होने से दृश्य हृदयविदारक रहा। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से भेड़ मालिक गहरे सदमे में है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!