Bikaner News राजस्थान 1st न्यूज,बीकानेर। नशीले पदार्थो के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एमडी जब्त की है। यह कार्रवाई हदां पुलिस टीम ने की है। पुलिस टीम ने उच्च अधिकारियों के निर्देशन में अभियान के दौरान बुंगड़ी तिराहे पर यह कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पुलिस टीम को देखकर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जब पुलिस टीम ने गाड़ी चैक की तो गाड़ी में 15.88 ग्राम एमडी मिली। पुलिस ने एमडी के साथ बाइक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। जिसकी जांच थानाधिकारी कोलायत जसवीर कुमार करेंगे।





